शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा में बीते रोज गांव में पदस्थ आशा कार्यकर्ता कैंप लगाने गई थी इसी दौरान डिलेवरी के रुपए नहीं आने को लेकर गांव के ही दो आरोपित कार्यकर्ता से भिड़ गए। जहां आरोपित ने कार्यकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने पुलिस थाना रन्नौद में की। जहां पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
रचना पत्नी कमल जोशी निवासी बीजरी स्वास्थ्य विभाग में आशा के पद पर पदस्थ है। बीते रोज रचना अपने पति के साथ ग्राम विजयपुरा में गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण कर रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला भानू प्रताप लोधी आया और आशा कार्यकर्ता को डिलेवरी के रुपए नहीं आने का कारण पूछने लगे। जिस पर आशा ने कहा कि वह नहीं बता सकती उसने कागज जमा कर दिए। अब तो अस्पताल से ही पता चलेगा।
बस इसी बात को लेकर आरोपित भानू प्रताप लोधी कार्यकर्ता को गाली-गलौंज करने लगा। जब कार्यकर्ता ने विरोध किया तो आरोपित ने महिला को पीट दिया। जब उसका पति बचाने आया तो आरोपित के साथी राजू लोधी ने उसके पति के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment