Press "Enter" to skip to content

सरपंच ने पटवारी की लगाई ठुकाई कागजात फाड़े, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण | Pohari News

 
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते रोज ग्राम पंचायत चकराना के सरपंच ने पटवारी के फोन नहीं उठाने से नाराज होकर पटवारी को पीट दिया। इस मामले की शिकायत पीडित पटवारी ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने पटवारी की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चकराना के सरपंच मुकेश धाकड ने बीते रोज पटवारी आशीष गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता उम्र 30 साल निवासी जलमंदिर को फोन किए। जिस पर पटवारी ने सरपंच का फोन नहीं उठाया। बीते रोज दोपहर लगभग 2 बजे पटवारी तहसील की तरफ जा रहा था। तभी सरपंच ने अपने घर के आगे पटवारी को रोक लिया और फोन नहीं उठाने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर पटवारी और सरपंच का मुंहबाद हो गया। जिसके चलते दबंग सरपंच ने पटवारी को जमकर पीट दिया। उसके साथ ही पटवारी के शासकीय कागज फाड़ दिए। इस मामले की शिकायत पीडित पटवारी ने पुलिस थाना पोहरी मे की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी सरपंच के खिलाफ धारा 341,294,353,332 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!