
पथराव व कट्टे से फायर होने की चर्चा
दिनारा। दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम बैसोरा कला में लोधी समुदाय के दो पक्षो में शासकीय जमीन को लेकर विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षो के लोगो ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी जिसमे दोनों पक्षो के लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह पास पास में रहने वाले एक ही लोधी समुदाय के बदमसिंह लोधी व महाराज सिंह लोधी के मकान के सामने पड़ी शासकीय जमीन पर महाराज सिंह कब्जा करना चाहता था जिसको बादाम सिंह ने कब्जा करने से मना किया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और एक दूसरे ने पत्थरो से हमला कर दिया जिससे दोनों पक्षो के लोग घायल हो गए जिसमे एक पक्ष के महाराजसिंह लोधी का कहना है कि बादामसिंह लोधी व उसके भाई करन सिंह लोधी ने कट्टे से फायर किया गया पुलिस ने महाराज सिंह की ओर से बादाम सिंह लोधी व उसके भाई करन सिंह लोधी पर मामला दर्ज कर लिया वही बादामसिंह की ओर से महाराज सिंह लोधी व उसके पुत्र पुष्पेंद्र लोधी व नीलेश लोधी व पत्नी मालती लोधी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जिसमे महाराज सिंह लोधी व पुष्पेंद्र लोधी व दूसरे पक्ष में बादाम सिंह लोधी को घायल बताया जा रहा जिसमे पुष्पेन्द्र लोधी की हालत गम्भीर बताई जा रही है जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने दोनों पक्षो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इनका कहना है
हमारे द्वारा अपने दरवाजे के बाहर पत्थर फर्सी रख रहे थे जिसको लेकर बादमसिंह लोधी से विवाद हो गया तभी उसका भाई करन लोधी आया और कट्टे से दो फायर कर दिए और मारपीट कर दी जिसमे मेरे पिताजी महाराजसिंह व भाई पुष्पेंद्र लोधी घायल हो गए जिसमे भाई पुष्पेंद्र के सिर में गोली लगी हालत गंभीर है उपचार के लिए शिवपुरी अस्पताल जा रहे हैं।
नीलेश लोधी बैसोरा
इनका कहना है
बैसोंरा कला में दो पक्षो में विवाद हो गया जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट कर दी है हमने दोनों पक्षो पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है । कट्टे से फायर करने का आरोप लगाया गया जिसकी गांव में जा कर तस्दीक की तो ऐसी जानकारी सामने नही आई फिर भी मामले की बारीकी से जांच की जायेगी। अगर कट्टे से फायर हुआ है तो उसको भी जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी
उमेश उपाध्याय, थाना प्रभारी दिनारा






Be First to Comment