सैरसपाटे के लिए घर से निकले लोग हुए हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 13 घायल ! New delhi News

सैरसपाटे के लिए घर से निकले लोग हुए हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 13 घायल
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा कल्याणपुरी के पास नेशनल हाईवे-9 पर हुआ, जहां जल बोर्ड के वाटर टैंकर और सवारी लेकर जा रही मिनी बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में मिनी बस ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक टेंपो में सवार लोग दिल्ली के उत्तरनगर से नैनीताल (उत्तराखंड) घूमने जा रहे थे। घायल लोगों को तत्काल नजदीक के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतकों के के नाम

1. मोनू, निवासी उत्तम नगर (13)
2. निशान सिंह (34) तिलक नगर

3. मुकेश जैन (39)

घायलों के नाम
(1) प्रेमवती जैन पत्नी चांदीराम जैन उम्र 63 साल 

(2) सुदर्शन पुत्र चांदीराम जैन उम्र 44 साल 
(3) श्रीमती कुमुद जैन पत्नी सुदर्शन उम्र 38 साल 

(4) दया पुत्री सुदर्शन उम्र 15 साल 
(5 ) अर्पित पुत्र सुदर्शन उम्र 10 साल 
(6) प्रियंका पुत्री रमेश उम्र 21 साल 
(7) लविश पुत्र मुकेश जैन उम्र 14 साल