Press "Enter" to skip to content

4 मंजिला इमारत ढहने से अब तक 12 मी मौत की सूचना, कईं अब भी दबे ! Mumbai News

Mumbai Building Collapse : 4 मंजिला इमारत ढहने से अब तक 12 मी मौत की सूचना, कईं अब भी दबे
मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के डोंगरी इलाके में बड़ा हदसा हुआ था। इस इलाके में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढह जाने से मलबे के नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए हैं। जानकारी के अनुसार डोगरी की संकरी गली में मौजूद इस इमारत में कईं परिवार रहते थे और हादसे के वक्त लोग इमारत में मौजूद थे।अब तक इस हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की सूचना है, हालांकि, अभी तक दो लोगों के ही मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं एक मासूम बच्चे समेत पांच लोगों को मलबे से निकाल लिया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार इमारत 100 साल पुरानी थी और उसमें 15 परिवार रह रहे थे। फिलहाल पूरा ध्यान मलबे में फंसे लोगों को निकालने पर है। मामले की जांच की जाएगी।
मलबे में दबे लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानिय लोग निकालने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीएमसी की खतरनाक इमारतों की लिस्ट में इस इमारत का नाम नहीं था।
बिल्डिंग गिरने के तुरंत बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया वहीं एनडीएआरएफ की टीम को पहुंचने में वक्त लगा।
बताया जा रहा है कि कौसरबाग नाम की इस इमारत में उपर फ्लैट बने हुए थे और नीचे दुकानें बनी हुई थीं। जिस इलाके में इमारत बनी हुई है वो एक बेहद संकरी गली है और वहां तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!