Press "Enter" to skip to content

शेयर बाजार कायम नहीं रख पाया तेजी, 48 अंक गिरकर हुआ बंद ! Mumbai News

शेयर बाजार कायम नहीं रख पाया तेजी, 48 अंक गिरकर हुआ बंद
मुंबई। पिछले हफ्ते से शेयर बाजार में नजर आ रही लगातार गिरावट का दौर आज भी जारी रहा। हालांकि, आज सुबह 107 अंकों की तेजी के साथ खुला बाजार दोपहर तक हरे निशान पर कारोबार करता रहा। लेकिन, 2 बजे बाद इसमें अचानक बड़ी गिरावट दर्ज हुई और दिन के अंत में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48 अंकों की गिरावट के साथ 37,982 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 11,331 के स्तर पर बंद हुआ है।
इससे पहले सोमवार को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्टर के शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी का शेयर सबसे ज्यादा 5.09 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 305.88 अंक यानी 0.80 प्रतिशत गिरकर 38,031.13 पर और निफ्टी 73.05 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरावट के साथ 11,346.20 के स्तर पर रहा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!