बोरिस जॉनसन होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, बुधवार को लेंगे शपथ ! International News

बोरिस जॉनसन होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, बुधवार को लेंगे शपथ
लंदन। बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री होंगे और टेरीजा मे की जगह लेंगे। बोरिस बुधवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव में लंदन के पूर्व मेयर बोरिस को जीत मिली है। इस चुनाव के अंतिम दौर में बोरिस जॉनसन और जेरमी हंट के बीच मुकाबला था। इसके लिए सोमवार को पार्टी के अंदर मतदान कराया गया था, जिसमें बोरिस को जीत मिली।
गौरतलब है कि टेरीजा मे ने बेक्जिट समझौते पर संसद में कई बार विफलता हाथ लगने के बाद गत मई में PM पद छोड़ने का एलान कर दिया था।

उन्होंने कहा था कि अपना उत्तराधिकारी चुने जाने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनी रहेंगी। बोरिस इससे पहले ब्रिटेन के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बोरिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बोरिस महान नेता साबित होंगे। निवर्तमान प्रधानमंत्री टेरीजा में ने भी जॉनसन को बधाई दी।

संबंधित खबरें