
दिनारा। करैरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कुचलौंन में हो रहे निर्माण कार्य मजदूरों की जगह मशीनों से कराया जा रहा है जबकि गांव के ही आधा सैकड़ा लोग प्रतिदिन मजदूरी के लिए इधर उधर भटकते रहते है लेकिन सरपंच सचिव अपने लाभ के लिए मशीनों से खुलेआम निर्माण कार्य कराते नजर आए। सोमबार को ग्राम पंचायत कुचलौंन में मरघट के पास खेत तालाब का निर्माण किया जा रहा था जिसमे जेसीबी मशीन व टैक्टरों को चलाकर तालाब का निर्माण किया जा रहा है जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे है इससे पूर्व भी सरपंच सचिव दुवारा कई चेकडेमो का निर्माण से किया जा चुका है ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की लेकिन आज दिनाक तक कोई सुनवाई नही हुई जिससे सरपंच सचिव मनमर्जी का खामियाजा ग्रामीण मजदूरों को भुगतना पड़ा रहा है।
शासकीय जमीन पर भी सरपंच ने कर लिया कब्जा
ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच अनारी लोधी ने लाखो की एक शासकीय जमीन पर कब्जा कर मकान बना कर खड़ा कर दिया जिसकी भी ग्रामीणों ने शिकायत की लेकिन आज कोई कार्यवाही नही की गई
सरपंच सचिव की दबंगई से ग्रामीण जनता परेशान
ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव नही मिलते ग्रामीण अपने काम के लिए सरपंच के घर के चक्कर काटते रहते जबकि सरपंच न तो घर मिलते ओर न ही पंचायत में जबकि सचिव मुख्यालय पर निवास नही करता। गरीबो को नही मिल रहा है शासकीय योजनाओं का लाभ आज भी सैकड़ो लोग शौचालय,आवास,गरीबी रेखा कार्ड,से बंचित है लेकिन सरपंच ने अपने चेहतों को अपात्र होने पर भी पात्रता की सूची में शामिल कर योजनाओ का लाभ दिलाया गया जिसकी ग्रामीणों जांच करने की मांग की।
इनका कहना है
-ग्राम पंचायत में लोग मजदूरी के लिए भटक रहे है गांव से बाहर झांसी तक लोग मजदूरी करने जाते है लेकिन सरपंच सचिव की मनमर्जी से लगातार मशीनों से कार्य कराया जा रहा है
अमरसिंह लोधी, ग्रामीण कुचलौंन
-हमारे घर मे किसी का भी शौचालय नही बना कई बार सरपंच सचिव कहा लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है किससे शिकायत करे कोई नही सुनता
खेमचंद्र सेन ग्रामीण कुचलौंन
-सरपंच ने पूर्व में शासकीय जमीन पर कब्जा कर लिया जिसकी मेने शिकायत भी गई लेकिन कोई सुनने वाला नही पंचायत में लाखों फर्जीवाड़ा कर घटिया निर्माण कराया गया अधिकारियों को इसकी जांच करना चाहिए
लोकेन्द्र सिंह परमार ग्रामीण कुचलौंन
-हमारे दुवारा किसी प्रकार का कोई निर्माण कार्य नही कराया जा रहा मरघट के पास मशीन कौन चलवा रहा है मुझे नही पता
अनारी लोधी सरपंच ग्राम पंचायत कुचलौंन
-फिलहाल अभी कोई चेकडेम नही बन रहा है केवल मरघट के पास शासकीय खेत तालाब का निर्माण पंचायत दुवारा कराया जा रहा है मशीनों के बारे में मुझे कुछ पता नही सरपंच ही जाने
अरबिंद लोधी सचिव
ग्राम पंचायत कुचलौंन
-अगर पंचायतों में मशीनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है तो में दिखवाता लेता हूँ ओर अगर ऐसा पाया जाता है तो कार्यवाही की जावेगी
एसएल टैंगोर, प्रभारी सीईओ
जनपद पंचायत करैरा






Be First to Comment