Press "Enter" to skip to content

वॉटर पार्क में वेव मशीन ने पैदा की सुनामी, 44 से ज्यादा घायल ! International News

Video में देखें- वॉटर पार्क में वेव मशीन ने पैदा की सुनामी, 44 से ज्यादा घायल 
बीजिंग। वॉटर पार्क में मस्ती करना किसे नहीं पसंद है। मगर, कई बार वहां पानी और फिसलन की वजह से हादसे भी हो जाते हैं। ताजा मामला चीन के शुइयान वॉटर पार्क का है, जहां वेव मशीन में खराबी आने की वजह से सुनामी जैसी लहर पैदा हो गई। रविवार को करीब 10 फुट ऊंची लहरों के उठने की वजह से कम से कम 44 लोग घायल हो गए। कई लोगों के हाथ-पैर में गंभीर चोट लग गई थी और खून बह रहा था।
हादसा लोकप्रिय टूरिस्ट रिसॉर्ट के वॉटर पार्क में हुआ था। वहां के अधिकारियों ने कहा कि वेव मशीन में खराबी आ गई थी। इस हादसे के लिए कोई भी कर्मचारी जिम्मेदार नहीं है। मशीन का संचालन करने वाला कोई भी कर्मचारी नशे में नहीं था। हालांकि, पहले कुछ मीडिया संस्थानों ने दी खबरों में कहा था कि मशीन को चलाने वाले कर्मचारी नशे की हालत में थे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उस पल को दिखाया गया है, जब मशीन ने प्रचंड लहर पैदा कर दी थी। इसकी वजह से पूल में सुनामी जैसी बड़ी लहर पैदा हो गई थी। सुकून भरी दोपहर में मस्ती कर रहे लोगों और बच्चों के लिए यह लहर किसी खूनी सपने की तरह साबित हुआ। लोगों के घायल होने के बाद वहां पर हाहाकार मच गया था।
लोगों को पूल से निकालने के लिए कुछ तैराकों को पूल में उतारा गया था। एक महिला के घुटने से खून निकलने के बाद उसे जमीन पर उतारा गया। फिलहाल वॉटर पार्क को बंद कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच चल रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि घायल लोगों को टिकट का पैसा वापस किया गया या नहीं, जो कि करीब 1200 रुपए था।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!