
इंदौर। इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग का एमआर टेन इलाके में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नगर निगम के कर्मचारियों ने लाठियों से महिला और लोगों की पिटाई कर दी। वे यहां ठेला चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान विवाद के बाद वो गाड़ी से लट्ठ उठा लाए और फिर ठेला लगाने वालों से मारपीट करने लगे। मारपीट मामले नगर निगम के दो मस्टर कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई है।



