
दिनारा को नगर पंचायत और तहसील बनाने की मांग
कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ने सीएम के मुख्य मीडिया समन्वयक को सौंपा पत्र
शिवपुरी। करैरा अनुविभाग के दिनारा कस्बे को नगर पंचायत व तहसील का दर्जा दिए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंगलवार को उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रविन्दर अरोरा ने दिनारा को नगर पंचायत व तहसील बनाने को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा को इस संबंध में एक पत्र सौंपा। इस पर मुख्य मीडिया समन्वयक द्वारा दिनारा को जल्द नगर पंचायत का दर्जा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र कलेक्टर अनुग्रहा पी को भी सौंपा गया।
यह भी रखी पत्र में मांग
कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रविन्दर अरोरा ने क्षेत्रीय जनता की मांग पर जनमानस की समस्याओं को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपे जाने वाले पत्र में यह भी मांग रखी कि दिनारा कस्बे के छात्र-छात्राओं को 12वीं की स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए महाविद्यालय की व्यवस्था नहीं है। इसलिए दिनारा को नगर पंचायत और तहसील बनाने के साथ-साथ एक सरकारी महाविद्यालय भी दिया जाए साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर परेशान लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए दिनारा में 50 बेड के आधुनिक अस्पताल बनाए जाने की मांग की गई।






Be First to Comment