Press "Enter" to skip to content

सफलता : सीसीटीवी के फुटेज से लाखों की चोरी करने बाले चोरों तक पहुँची पुलिस, 6 लोगों में से 2 पकडे

रन्नौद। जिले के रन्नौद नगर में 31 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों में से लाखो रूपये नगदी एंव सोना चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे ।इस चोरी को जिला पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल ने गंभीरता से लेते हुए एडिशनल गजेंद्र कवंर, कोलारस एसडीओपी अमर नाथ वर्मा की संयुक्त टीम ने चोरों तक पहुंचने के लिए देहरदा पर लगा टोल टैक्स सीसीटीवी कैमरे से शुरू कर दिया जो कि ग्वालियर के पनिहार टोल टैक्स तक के केमरे खखोले, जिसमें एक काले कलर की स्कॉर्पियो जिसका नंबर एमपी 07ce 2962 लोकेशन पर कोलारस टीआई सतीश चौहान ,तेंदुआ थाना प्रभारी अरविंद चौहान, रन्नौद थाना प्रभारी कैलाश नारायण शर्मा की टीम में स्कॉर्पियो गाड़ी की लोकेशन पर पहुंची जो इंदल सिंह गुर्जर के नाम से पूछताछ की उसने बताया कि मैंने  भूपेंद्र गुर्जर गोले का मंदिर ग्वालियर को यह गाड़ी बिक्री कर दी, जिस पर मुखवियर के द्वारा भूपेंद्र गुर्जर को पकड़ा ,उसके साथ बालवीर गुर्जर को भी पकड़ कर पुलिस रन्नौद थाने लेकर आई जिसमें उसने बताया कि 6 लोगों जितेंद्र गुर्जर,  बल्ली उर्फ बलवीर गुर्जर ,रवि गुर्जर , रट्टी उर्फ सुभाष गुर्जर ने रन्नौद नगर में चोरी की थी, चोरों से प्राप्त माल जिसमें चांदी की पायल है और गले का चांदी का एक झालर प्राप्त हुआ है, थाना प्रभारी कैलाश नारायण शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है ,और शेष चार आरोपियों की सगन सर्चिंग चल रही है जल्द उन्हें भी अपने कब्जे में ले लेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!