Press "Enter" to skip to content

गांव की सुख, शांति के लिए 10 वर्षों से चल रहा अखंड रामायण पाठ

दिनारा ÷  गांव की सुख, शांति और समृद्धि के लिए रमपुरा में स्थित माता  मंदिर पर 10 वर्षों से अखंड रामायण पाठ समस्त ग्रामवासियों द्वारा करवाया जा रहा है। बच्चे, युवा, बुजुर्ग अखंड रामायण के पाठ को निरंतर आगे बढ़ाते जा रहे हैं और हर समय सेवा देकर धर्मलाभ ले रहे हैं। जिसमें  कई क्षेत्रों से श्रद्धालु रामायण पाठ करने के लिए पहुंच रहे हैं। माताएं व बहनें इस पाठ को पूरा कर रही हैं। रामायण पाठ को पूरा करने के लिए सात व्यक्ति की टोली बनाकर 24 घंटे में एक बार रामायण पाठ पूरा करते हैं। रामायण पाठ करने से मंदिर प्रसिद्ध होता जा रहा है। लोगों की मंदिर के प्रति लोगों की आस्था बढ़ने लगी है। पहले कभी  कभी रामायण पाठ होता था। लेकिन अब ग्रामवासी 10 वर्षों से 24 घंटे पाठ चल रहा है। इसमें नगर के कई प्रतिष्ठत परिवार सहयोग प्रदान कर रहे हैं। नवरात्रि में सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहता है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!