Press "Enter" to skip to content

दिनारा क्षेत्र को करेंगे अपराध मुक्त, जुआ-सट्टा की सूचना पुलिस को दें : राजबीर सिंह गुर्जर | Dinara News

दिनारा ÷ दिनारा क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने एवं पुलिस व जनता के बीच मैत्री संबंध स्थापित करने के लिए दिनारा थाना प्रभारी राजबीर सिंह गुर्जर ने एक शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें दिनारा क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के मकसद से दिनारा  पुलिस अब आमजन की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करेगी। अगर कही पर जुआ सट्टा चल रहा है या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री हो रही है तो पुलिस से नहीं बच सकेंगे। इसके लिए प्लान तैयार कर निरंतर कार्रवाई की जाएगी दिनारा के सभी व्यापारी एवं होटल और कोचिंग संचालक को  सीसी कैमरा लगाने की सलाह दी गई सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए अब उनकी टीम आमजन की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगी चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसिंग को भी दुरुस्त कर गस्त बढ़ाई जाएगी उन्होंने कहा कि दिनारा शहर को अपराध से मुक्त बनाना उनका पहला लक्ष्य रहेगा चाहे अपराधी कितना ही बड़ा क्यों ना हो इसके लिए वह शहर के आमजन के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम देंगे इसके लिए आप हमें व्हाट्सएप एवं सीधे मुझसे शिकायत कर सकते हैं इस अवसर पर व्यापारी होटल  दुकानदार कोचिंग संचालक समाजसेवी नेतागण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

दिनारा से रानू राजपूत की रिपोर्ट

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!