Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा 2 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ दबोचकर एक स्कार्पियो वाहन किया जप्त | Dinara News


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना दिनारा द्वारा दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी दिनारा उनि. राजवीर सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पिछोर तिराहा दिनरा तरफ एक स्काॅर्पियों कार में दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहे हैं सूचना पर से एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आत्माराम शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बाताये स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा पिछोर तिराहा दिनारा पर पहुंचकर चैकिंग लगाई गई, चैकिंग के दौरान एक स्कार्पियों कार आते दिखी जिसे चैक किया गया तो उसमंे चालक के पास एक और व्यक्ति बैठा दिखा, पुलिस टीम को देखकर आरोपी चालक द्वारा वाहन को भगाने की कोशिस की किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चालक को उतारकर वाहन की चैकिंग की तो उसमें एक 12 बोर की दुनाली बंदूक मय 9 जिंदा राउण्ड, एक 12 बोर की इकनाली बंदूक मय 5 जिंदा राउण्ड एवं एक सफेद रंग की स्कार्पियों को जप्त कर दोनों आरोपियों शरद पुत्र हरीराम पुरोहित उम्र 20 साल निवासी शारदा बिहार काॅलोनी स्टेशन रोड़, सर्वोदय स्कूल के पास दतिया तथा श्यामा पुत्र मोहन शर्मा उम्र 34 साल निवासी ग्राम महाराजपुरा चीनोर रोड़ डबरा ग्वालियर को गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!