भिण्ड। सडक़ हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक प्रभारी के नेतृत्व में इस समय शहर के अंदर चल रहे सभी ऑटो में एक तरफ की विण्डो को पोल के जरिये बैल्डिंग कराकर बंद किया जा रहा है, जिससे रोंग साईड से सबारियाँ इन ऑटों में सबार न हो सकें।
ट्रैफिक प्रभारी नीरज शर्मा ने आज अटेर रोड़ पेट्रोल पंप के पास चैकिंग अभियान चलाया जिसमें लगभग 100 ऑटो चालकों को पकड़ा और उन्होंने अपनी मौजूदगी में ही सभी ऑटो में दोनो तरफ से सबारियाँ चढऩे की व्यवस्था को एक तरफ से पोल लगाकर बैल्डिंग कराई, जिससे रोंग साईड से यात्री इन ऑटो में न चढ़ सकें। क्योंकि देखने में आया है कि सबारियाँ जल्दी बैठने के चक्कर में इन ऑटो में दोनों तरफ से चढ़़ जाते हैं, जिससे सामने व पीछे से आ रहे वाहनों से टकरा जाते हैं, और हादसा हो जाता है। इसलिए मैंने करीबन दो दिनों में शहर के अंदर दौड़ रहे करीबन 250 ऑटों को पकडक़र पोल लगवायें हैं। इस कार्रवाई में यातायात प्रभारी नीरज शर्मा के अलावा उनकी टीम भी शामिल रही।






Be First to Comment