,

रेलवे स्टेशन की पुलिया के पास बिक रही थी कच्ची शराब, 18 लीटर शराब के साथ धर्मवीर उर्फ धम्बा गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन की पुलिया के पास से 18 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से धर्मवीर उर्फ धम्बा यादव (20), निवासी बड़ौदी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पीले रंग की प्लास्टिक कंट्टी में शराब भरकर अवैध बिक्री के लिए ले जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर बनी शराब की भट्टी और ड्रम में भरे लहान को भी नष्ट कर दिया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 908/26 के तहत धारा 34(1) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन तथा कोतवाली टीआई पुनीत वाजपेयी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बीरवल सिंह और अवधेश कुमार की विशेष भूमिका रही।