,

शादी के एक साल बाद राधा धाकड़ ने घर में फांसी लगाई, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना बाईपास क्षेत्र में रहने वाली राधा धाकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राधा ने अपने घर में पंखे से फांसी लगा ली। घटना के समय उसका पति स्कूल पढ़ने गया हुआ था। वापस लौटने पर पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए।

परिजन राधा को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि राधा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

पति के अनुसार, राधा अक्सर उससे कहती थी कि उसके हाथ पर एक निशान है और उसका जीवन थोड़ा ही है। वह यह भी कहती थी कि वह उसके साथ हमेशा नहीं रहेगी। पत्नी की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

फिलहाल राधा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पुलिस की जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।