,

कोलारस में होटल पर पानी पीने रुके मजदूर परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, पति घायल; जिला अस्पताल में इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के कोलारस में पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे का मामला सामने आया है। राजगढ़ से मजदूरी करने गुना जा रहे पति-पत्नी और उनका बच्चा रास्ते में एक होटल पर पानी पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में पति बालवीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घायल बालवीर की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई गई है। वह राजगढ़ जिला शिवपुरी के निवासी हैं और अपनी पत्नी व बच्चे के साथ मजदूरी करने के लिए गुना जा रहे थे। रास्ते में कोलारस पेट्रोल पंप के पास स्थित होटल पर पानी पीने के लिए रुकने के दौरान यह हादसा हुआ।

हादसे के बाद घायल बालवीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।