,

8 साल पहले शादी में हुई मुलाकात, प्यार में बदली दोस्ती; मोनिका योगी ने आकाश के साथ ग्वालियर आर्य समाज मंदिर में की शादी, SP से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी। 8 साल पहले एक शादी समारोह में हुई मुलाकात के बाद शुरू हुआ परिचय धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गया। अब टीकमगढ़ की 23 वर्षीय मोनिका योगी ने शिवपुरी के आकाश योगी के साथ ग्वालियर स्थित आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया है। शादी के बाद मोनिका ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन देकर अपने और पति की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

मोनिका ने बताया कि उसने 12 अक्टूबर 2026 को ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र स्थित आर्य समाज मंदिर में अपनी मर्जी से आकाश योगी के साथ शादी की है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और बिना किसी दबाव के अपने पति के साथ जीवन बिताना चाहती है।

मोनिका ने यह भी कहा कि वह घर से केवल पहने हुए कपड़ों में आई है और अपने साथ कोई नकदी या जेवरात नहीं लाई। उसने अपने पति आकाश और उनके परिजनों की सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।