शिवपुरी। जिले के सिरसौद गांव में बोट सिंह मौर्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी ने मुलायम सिंह, मुन्ना जाटव, नरेंद्र और नरेंद्र की मां पर आरोप लगाया है कि 16 अक्टूबर की शाम उसे जबरन घर के अंदर खींचकर कमरे में बंद कर दिया और फिर मारपीट की। मामले में FIR दर्ज नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
बोट सिंह मौर्य के मुताबिक, मारपीट में उनके सिर, हाथ-पैर में चोटें आई हैं। उन्होंने दावा किया है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं। फरियादी का कहना है कि उन्होंने सिरसौद थाने में शिकायत की, लेकिन अब तक FIR दर्ज नहीं की गई।
पीड़ित ने आरोपियों के साथ मिलीभगत की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
सिरसौद में बोट सिंह मौर्य को घर के अंदर खींचकर कमरा बंद किया, फिर मारपीट का आरोप; SP से लगाई गुहार / Shivpuri News



