शिवपुरी। जिले के बड़ौदी क्षेत्र में 28 वर्षीय दीपक बाथम की मौत का मामला सामने आया है। दीपक बाथम पुत्र सुंदरलाल बाथम, निवासी पानी की टंकी के पास बड़ौदी, पिछले तीन साल से गजेंद्र रावत के ऑफिस में हाइड्रा क्रेन चलाने का काम कर रहा था।
पत्नी प्रीति के अनुसार, आज सुबह दीपक ऑफिस में मृत अवस्था में मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल दीपक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।






