,

सोते समय सांप के काटने से 35 वर्षीय पदम सिंह कुशवाह की मौत, सुबह 5 बजे हुई घटना; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा में सांप के काटने से 35 वर्षीय पदम सिंह कुशवाह की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे जब पदम सिंह सो रहे थे, तभी सांप ने उन्हें काट लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और वे तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पदम सिंह कुशवाह पुत्र बाबूलाल कुशवाह, निवासी ग्राम सिलपुरा, थाना खनियांधाना के रूप में हुई है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। सोते समय सांप के काटने से हुई इस मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है।