शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में साले और साली की मौत की सूचना नहीं देने को लेकर हुए विवाद में देवेंद्र वंशकार पर सरिए से हमला करने का आरोप लगा है। मामले में देवेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे देवेंद्र अपने घर में खटिया पर आराम कर रहे थे। तभी ओमप्रकाश पुत्र देशराज जाटव और डमरू उर्फ रामनिवास घर में आए। आरोप है कि उन्होंने पीछे से देवेंद्र के सिर पर सरिए से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर घर के बाहर सड़क पर बेहोश हो गए।
देवेंद्र का आरोप है कि घटना के बाद भौंती थाने में दर्ज एफआईआर में नामों को लेकर भी गड़बड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और किसी निर्दोष का नाम गलत दर्ज होने पर उसे हटाने की मांग की है।




