,

चैनसिंह तंवर और वीरू केवट गिरफ्तार, इंदार पुलिस ने चोरी की भैंसों व बोलेरो पिकअप सहित 9.50 लाख का मशरूका किया बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों चैनसिंह तंवर और वीरू केवट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें, एक पड़िया और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप वाहन सहित कुल ₹9 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम अम्हारा निवासी धर्मेंद्र यादव (38 वर्ष), पुत्र शिशुपाल सिंह यादव, ने अपने घर से दो भैंसें और एक पड़िया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना इंदार में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति और एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान 11 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए पशुओं और घटना में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।