शिवपुरी। शहर में मंगलवार को आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य के चलते कई क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।
विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी बाणगंगा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले 11 केवी चीलोद फीडर और 11 केवी फिजिकल रोड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।
इसके चलते चीलोद, सईसपुरा, घोसीपुरा, संजय कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, फिजिकल क्षेत्र, विकास प्राधिकरण कॉलोनी, फिजिकल रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए यह शटडाउन लिया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें।





