शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खद्य में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। बैराड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम खद्य में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। घटना में महिला के सिर में चोट आई। मामले को लेकर एक पक्ष के परिजन श्रीनिवास यादव ने अपना पक्ष रखा है।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अलग आरोप लगाए गए हैं। दूसरे पक्ष का कहना है कि नरेश ने फायर किया, जिससे कथित तौर पर कट्टा उसके हाथ में फट गया और उसने अपनी मां को चोटिल कर थाने पहुंचा दिया।
पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





