,

शिवपुरी में कल बिजली कटौती: पोहरी-गोवर्धन समेत कई इलाके होंगे प्रभावित, सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई / Shivpuri News

शिवपुरी। बिजली कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किए जाने के चलते शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को शिवपुरी ग्रामीण और शहर के पूर्वी क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। अलग-अलग फीडरों पर निर्धारित समय के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी, जिससे ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के उपसंभाग शिवपुरी ग्रामीण एवं पूर्व क्षेत्र शिवपुरी शहर के अनुसार, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी पोहरी और गोवर्धन फीडर बंद रहेंगे। इस दौरान पोहरी उपकेंद्र से जुड़े सभी क्षेत्र एवं उच्चदाब उपभोक्ता, गोवर्धन उपकेंद्र और खटका उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र प्रभावित होंगे।

वहीं, सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाणगंगा उपकेंद्र के 11 केवी सोनचिरैया फीडर पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते करौंदी कॉलोनी, द्वारकापुरी, दर्पण कॉलोनी, ग्वालियर बायपास, नमो नगर और नवग्रह मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

बिजली कंपनी ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक रखरखाव और सुधार कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को सलाह है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बिजली संबंधी कार्य पहले ही निपटा लें।