,

2 साल पहले स्कूल में हुई मुलाकात, बगीचा सरकार मंदिर में रचाई शादी; प्रेमी युगल ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। करीब दो साल पहले स्कूल में हुई मुलाकात के बाद एक युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध हो गया। दोनों ने परिवार की परवाह किए बिना करेरा के बगीचा सरकार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब शादी के बाद प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

शपथपत्र में ग्राम पिपरैनिया निवासी जीतू केवट और निशि ने बताया है कि उनका विवाह 21 अगस्त 2026 को बगीचा सरकार मंदिर, करेरा में ईश्वर को साक्षी मानकर जयमाला डालकर हिंदू विधि-विधान से हुआ। दोनों का कहना है कि विवाह के बाद वे पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे हैं।

शपथपत्र के अनुसार निशि अपने आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों में पति के रूप में जीतू केवट का नाम दर्ज करवाना चाहती हैं। इसके साथ ही दोनों ने नवीन परिवार आईडी बनवाने एवं अन्य दस्तावेजों में नाम संशोधन के लिए शपथपत्र तैयार कराया है।

वहीं, शादी के बाद सुरक्षा को लेकर दोनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है।