पोहरी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोवर्धन पुलिस ने ग्राम ठेवला में कार्रवाई करते हुए 150 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठेवला में शक्ति बंजारा के गैंत पर अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। टीन के नीचे रखी तीन नीले रंग की प्लास्टिक कैनों की तलाशी लेने पर प्रत्येक में 50-50 लीटर, कुल 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी शक्ति बंजारा को मौके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना गोवर्धन में अपराध क्रमांक 84/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय पोहरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ तोमर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




