नई कॉलोनी से बाइक चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत वार्ड क्रमांक 11 में चोरों ने नई कॉलोनी से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फरियादी ने बताया कि घटना 5 मई दोपहर 3:30 बजे की है जब उसकी बाइक नई कॉलोनी में खड़ी हुई थी। वह किसी काम से घर के बाहर आया तो देखा कि बाइक रखे हुए स्थान पर नहीं थी। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में बाइक चोरी का केस दर्ज करवाया।