शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने चोरी गए पीतल के थाल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कोलारस गब्बर सिंह गुर्जर ने एबी रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास से आरोपी राहुल तिवारी को पकड़ा, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
बता दें की विवेक खटीक पुत्र रामजीलाल खटीक उम्र 28 साल निवासी कोलारस ने अपने घर जाकर देखा कि नीचे तलघर का ताला टूटा हुआ है, तलघर के अंदर देखा तो तलघर में रखी ट्रैक्टर की बैटरी लाल रंग एवं दो पीतल की परात बजन करीबन 10 कि.ग्राम. कुल कीमती करीब 12 हजार रूपये की नहीं थी फिर आस पास देखा और मम्मी से पूछा तो कोई पता नही चला कोई अज्ञात चोर बैटरी व परात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की जिस पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था.
इनकी रही सरायनीय भूमिका- थाना प्रभारी गब्बरसिंह गुर्जर, सउनि अमृतलाल भिलाला, प्रआर. 142 नरेश यादव, प्रआर. 15 रघुवीरसिंह, प्रआर. 782 सुधीरसिंह, प्रआर. 228 उदयसिंह तोमर, आर. 88 पुष्पेन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है।








Be First to Comment