Press "Enter" to skip to content

ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर शिवपुरी में सेवा की सरिता: कहीं कंबल बंटे, तो कहीं हुआ रक्तदान और भंडारा / Shivpuri News

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सक्षम जैन ने अनूठे अंदाज में खुशियाँ बांटी। सक्षम जैन स्थानीय वृद्धाश्रम पहुंच, जहां उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सक्षम जैन ने कहा कि महाराज साहब का जीवन सदैव जनसेवा को समर्पित रहा है, इसलिए उनके जन्मदिवस पर नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को पूरा किया गया है।

करौंदी आदिवासी बस्ती में कंबल वितरण का आयोजन
शिवपुरी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस पर करौंदी आदिवासी बस्ती में महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे द्वारा भव्य कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव, पूर्व नपा अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाहा और पूर्व मंडल अध्यक्ष केपी परमार सहित कई दिग्गज उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने सिंधिया जी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल दिए। कार्यक्रम में प्रभारी प्रशांत राठौर, सोमवती यादव, राधा ओझा, मुन्नी कुशवाहा, साधना शिवहरे और मिथिलेश ओझा सहित महिला मोर्चा की बहनों ने सक्रिय भूमिका निभाई और सेवा भाव के साथ महाराज का जन्मदिन मनाया।

माधव चौक पर 5 क्विंटल खिचड़ी का वितरण
ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशानुसार, उनके जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया। इसी क्रम में समाजसेवी राहुल रामजी व्यास और भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया। यहां लगभग 5 क्विंटल खिचड़ी का वितरण आमजन और राहगीरों को किया गया। राहुल व्यास ने बताया कि सिंधिया जी की मंशा के अनुरूप ही गरीबों की सेवा कर यह उत्सव मनाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में हाथ बंटाया और अपने नेता के प्रति अपनी अटूट निष्ठा व्यक्त की।

अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष वीर सिंह सगर ने किया रक्तदान
जननायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह सगर ने एक मिसाल पेश की। उन्होंने जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान किया और समाज को सेवा का संदेश दिया। वीर सिंह सगर ने कहा कि सिंधिया जी का लक्ष्य हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करना रहा है, और रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं है। इस पुनीत कार्य के दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपक शाक्य, भाजपा नेता निम्मा सरदार और भगवत सगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शहर में कई स्थानों पर फल और पूड़ी-सब्जी का वितरण भी किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!