शिवपुरी: जिले के नरवर स्थित अमर शांति गेस्ट हाउस में महिला की हत्या करने बाले आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई हैं.
जानकारी के मुताबिक 30 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे नरवर लोडी माता मंदिर के पास अमर शांति गेस्ट हाउस में एक युवक अपनी पुरानी प्रेमिका को लेकर आया और अमर शांति गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 114 में ठहरा हुआ था. युवक और महिला दोनों अलग अलग परिवार के बताए जा रहे है. महिला की ससुराल नरवर के ग्राम इमलिया की बताई जा रही हैं. बताया जा रहा है की महिला के चार बच्चे भी हैं और लड़के का अभी विवाह नहीं हुआ है. आरोपी का नाम गोकुल बताया जा रहा है. दोनों दोपहर 12 बजे के करीब अमर शांति गेस्ट हाउस में आऐ थे.
सूत्रों के अनुसार उसके करीब डेढ़ घंटे बाद लड़का बहार आया और बोला की मैंने रिंकी कोली को मार दिया है. पुलिस को बुलाओ मुझे गिरफ्तार करें. उसके बाद तुरंत मौके पर नरवर पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी हैं.









Be First to Comment