शिवपुरी: जिले की खनियाधाना तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चमरौआ मजरा डगरिया में खम्बे पर चढ़करतार जोड़ने की कहकर युवक को ले गए और परमिट का झूठ बोलकर युवक को खम्बे पर चढ़ा दिया. तार जोड़तेसमय युवक को करंट लग गया.
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र रजक निवासी ग्राम चमरौआ ने बताया कि 19 सितंबर 2025 को रामस्वरूप उर्फ बल्लू पुत्र परमाल सिंह लोधी एवं नीरज पुत्र आसाराम साहू निवासी ग्राम चमरौआ मजरा डगरिया थाना खनियांधाना आए और अपने साथ ले गए और बोलें कि खम्बे पर चढ़कर डीपी का तार जोड़ना है कहा कि परमिट भी लिया है कनेक्शन पूरी तरह से कटा हुआ है. इसके बाद उसे खम्बे पर चढ़ा दिया. खंभे पर तार जोड़ते समय युवक को करंट लग गया. जिसके कारण वह नीचे गिर गया. इसके बाद उसे इलाज के लिए ग्वालियर हॉस्पिटल में भर्ती रखा गया. जिसमें उसके 4 लाख 50 हजार रुपए खर्च हो गए हैं और एक पैर को काटकर अलग किया गया. साथ ले जाने वाले दोनों लोगों ने कहा था कि इलाज में जो भी खर्च होगा वह हम उठाएंगे. लेकिन वह दो माह में उसको देखने भी नहीं पहुंचे और ना ही उन्होंने इलाज के पैसे दिए. इसके बाद युवक और उसके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी. जिसकी शिकायत आज युवक ने कलेक्टर से कर इलाज के पैसे दिलवानर की मांग की है.








Be First to Comment