Press "Enter" to skip to content

साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार में लोगों ने खरीदे जैविक सब्जी एवं फल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला प्रशासन एवं किसान कल्याण तथा क़ृषि विकास विभाग के द्वारा शिवपुरी शहर की पुरानी अनाज मंडी में साप्ताहिक जैविक एवं प्राकृतिक हाट बाजार का रविवार को लगाया गया। जिसमें जिले के विकासखण्डों से किसानों द्वारा अपनी जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों सामग्री जैसे सब्जियां, फल एवं खाद्यान्न आदि सामग्री की दुकानें आमजन के लिए लगाई गई। साथ ही सृजन एनजीओ एवं एसआरएम विभाग के द्वारा भी जैविक किसानों की सहभागिता हाट बाजार में की।
नगर के लोगों एवं विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा भी इन जैविक एवं प्राकृतिक पद्धति से उत्पादित उत्पादों को सुभल तरीके से क्रय करने के लिए उत्साह दिखा। हाट बाजार में इस रविवार को लगभग 53 किसानों के द्वारा अपनी जैविक उपज को विक्रय हेतु दुकाने लगाई, जिसमें उन्होंने अपने सामान का विक्रय कर लगभग 65 हजार 360 रुपए की राशि अर्जित की।
उप संचालक कृषि सह परियोजना संचालक आत्मा पान सिंह करोरिया द्वारा हाट बाजार में सहभागिता करने वाले किसानों को जैविक उत्पाद के विक्रय के लिए उपलब्ध कराये गये जैविक हाट बाजार के बारे में विस्तृत अवगत कराया एवं किसानों से सब्जियों क्रय की। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार भार्गव द्वारा भी किसानों से जैविक खाद्यान्न सामग्री क्रय की और आने वाले किसानों को इस बाजार के फायदे बताये। शहर के आमजन में भी इस बाजार के प्रति उत्साह दिखा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!