Press "Enter" to skip to content

दोहरी जिम्मेदारी: भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सक्षम बने स्वदेशी मेला संयोजक एवं जिला विकास समिति के सदस्य / Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष सक्षम भैया जैन को संगठन और प्रशासन में दो महत्वपूर्ण नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें ‘स्वदेशी मेला’ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, साथ ही ‘जिला विकास एवं सलाहकार समिति’ का सदस्य भी मनोनीत किया गया है।
सक्षम को मिली इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इसी क्रम में फिजिकल नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर फिजिकल नगर मंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार राठौर, मोनू महाराज, आशिष सोनी एवं सतीश सहित कई अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साथियों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सक्षम जैन का अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि सक्षम जैन के नेतृत्व में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा और जिला विकास समिति के माध्यम से क्षेत्र की प्रगति को नई गति प्राप्त होगी। सभी ने उनके यशस्वी कार्यकाल और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!