शिवपुरी: जिले की ग्राम पंचायत सुहारा में सरपंच सेकेट्री इंजिनियर का भ्रष्टाचार सामने आया है. पंचायत में सरपंच सेकेट्री इंजिनियर ने धरातल पर बिना कार्य किए 15 लाख की शासकीय राशि का गबन कर लिया हैं. जिसकी शिकायत समस्त ग्रामवासियों ने कलेक्टर से कर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं.
जानकारी के अनुसार समस्त ग्रामवासियों ने बताया कि शिवपुरी जिले की ग्राम पंचायत सुहारा में सरपंच सेक्रेटरी इंजीनियर और ठेकेदार ने गांव में धरातल पर बिना कार्य किए शासकीय राशि का गबन किया है.
बता दें कि सरपंच सेक्रेटरी इंजीनियर और ठेकेदार ने मिलीभगत से सीसी रोड, मनोरंजन भवन, गौचारागाह और फर्नीचर का फर्जी बिल लगाकर उसकी शासकीय राशि 15 लाख रुपए निकाल ली हैं. जबकि धरातल पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ है.
ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से कर सभी पर सख्त कार्रवाई की मांग की हैं.








Be First to Comment