शिवपुरी: शहर में आज समस्त पत्रकारों ने एकत्रित होकर कलेक्टर शिवपुरी को कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है.
बता दें की शनिवार को शिवपुरी शहर के मेडिकल कॉलेज में एक डॉक्टर ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी जिस पर शहर के कुछ पत्रकार मेडिकल कॉलेज में कवरेज करने पहुंचे. इसी दौरान मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों ने एकत्रित होकर विवाद की स्थिति निर्मित कर दी और अभद्रता करने लगे. उसके बाद पुलिस ने मोर्चे को संभाला. इसी क्रम में आज समस्त पत्रकारों ने इकट्ठा होकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है.








Be First to Comment