शिवपुरी: शहर के करैरा तहसील अंतर्गत आने वाले सलैया स्थित परमार ढाबा के संचालक के खाते पर होल्ड लग गया है. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने साइबर सेल में दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार शिवेंद्र सिंह परमार निवासी ग्राम सिरसौद ने बताया कि वह सलैया में परमार ढाबा संचालित करता हैं. 2 नवंबर 2025 को सलैया के काबिल लोधी ने 550 रुपए फोनपे के माध्यम से किए थे उसके बाद से ही उसका खाता होल्ड कर दिया गया है. जब इसकी जानकारी उसने करैरा स्थित लोकल ब्रांच में दी तो ब्रांच वालों ने बताया कि बिहार से खाते को होल्ड किया गया है. इसमें धोखाधड़ी का कुछ पैसा आया है. जिसके बाद से ढाबा संचालक परेशान बना हुआ है. ढाबा संचालक के खाते में 63 हजार रूपये जमा है जो की होल्ड पर हैं. जिसकी शिकायत आज पीड़ित ने एसपी ऑफिस में दर्ज कराई हैं.








Be First to Comment