टेलिकॉम कंपनियां कई नए ऑफर्स लॉन्च कर रही हैं। एयरटेल, वोडाफोन और
बीएसएनएल के बाद अब एयरसेल ने भी प्राइस वार के तहत दो नए प्लान पेश किए
हैं। इसके तहत यूजर्स को 2 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉल्स दी
जाएंगी। इसकी वैधता 84 दिनों की होगी।
कंपनी के नए प्लान्स जियो
के धन धना धन ऑफर (399 रुपए) को टक्कर देने के लिए पेश किए गए हैं। इसके
अलावा आरकॉम ने भी 70 जीबी डाटा वाला प्लान पेश किया है।
जानें एयरसेल के नए प्लान्स के बारे में –
1-
एयरसेल ने 419 रुपए वाला प्लान नॉर्थ-ईस्ट के लिए और 449 रुपए वाला प्लान
जम्मू-कश्मीर के लिए लॉन्च किया है। 419 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 84
दिनों के लिए 2 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। ऐसे में पूरी वैधता के
दौरान यूजर्स को 168 जीबी डाटा मिलेगा। इसमें केवल 2जी और 3जी स्पीड ही
मिलेगी। साथ ही इसके तहत यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमटेड कॉल्स
दी जाएंगी। 449 रुपए के प्लान में भी यूजर्स को 419 रुपए वाले प्लान की
सुविधाएं दी जाएंगी। इन प्लान्स में फर्क केवल क्षेत्र का है।
2-
इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के लिए एयरसेल ने 229 रुपए का प्लान भी पेश किया
है जिसके तहत 1 जीबी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। इसकी वैधता 84 दिनों की
होगी। साथ ही एयरसेल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स की जा सकेंगी। इसमें भी
केवल 2जी और 3जी स्पीड ही मिलेगी।
Rcom ने भी पेश किया नया प्लान –
रिलायंस
कम्युनिकेशन भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने पर 70 रुपए में एक साल तक
अनलिमिटेड 2जी डाटा दे रही है। डाटा की आजादी नामक यह ऑफर प्रीपेड
उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। 14 से 16 अगस्त के बीच रिजार्च करवाकर ऑफर का
लाभ मिल सकता है। इस ऑफर में 56 रुपए का टॉक टाइम भी मिलेगा। GSM सिम
यूजर्स को एक साल तक हर दिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। LTE सिम कार्ड वाले ग्राहक
भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एक साल तक हर महीने 1 जीबी
डाटा मिलेगा।





Be First to Comment