Press "Enter" to skip to content

12वीं पास को LIC दे रहा 50,000 रुपए हर माह कमाने का मौका

Image result for LIC

मल्टीमीडिया डेस्क। इंश्योरेंस इंडस्ट्री में सुस्ती
के बावजूद नौकरी के बड़े अवसर निकल रहे हैं। 12वीं पास लोगों के लिए भारतीय
जीवन बीमा निगम (एलआईसी) समेत प्रमुख बीमा कंपनियां एजेंट बनकर सैलरी की
तरह नियमित रूप से अच्‍छा पैसा कमाने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही हैं।
ये
कंपनियां लगातार एजेंटों की भर्ती कर रही हैं। वित्त वर्ष 2016-17 के
दौरान एलआईसी ने 2.45 लाख एजेंटों की नियुक्ति की थी। वहीं 2013-14 में
सरकारी और निजी कंपनियों ने मिलकर कुल 7,20,000 से अधिक एजेंटों को नौकरी
दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलआईसी 4 लाख से भी अधिक
युवाओं की एजेंट के रूप में नियुक्ति कर सकती है। बाकी कंपनियां भी बड़ी
संख्‍या में एजेंट नियुक्‍त कर रही हैं।
बता दें कि पिछले वर्ष
कंपनी ने सुविधाएं घटा दी थी जिसके कारण कई एजेंटों ने कंपनी को छोड़ दिया
था, लेकिन अब एलआईसी ने एजेंटों की सुविधाएं फिर से बढ़ानी शुरू कर दी हैं।
साथ ही उसने ग्रेच्‍युटी की राशि को भी बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया है।
एलआईसी एजेंट बनने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास होना अनिवार्य
है तथा उम्मीदवार को कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। इसके अंतर्गत
आप 50,000 रुपए प्रति माह से ज्यादा कमा सकते हैं। पहले प्रीमियम में से
35% कमीशन, बिना अधिक निवेश के प्राप्त कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!