शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं का सम्मान किया गया। जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने मतदाता दिवस पर पिछार के अडजार ग्राम में पहुंचे और यहां कार्यक्रम में नव मतदाता का सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि आज पूरा देश पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है। देश की जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं पर भरोसा है। आगामी विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को विजय बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर पूनम राजौरिया, राजकुमारी लोधी, मंडल अध्यक्ष भाजपा पिछोर राहुल खटीक मौजूद थे।
मतदाता दिवस पर नव मतदाताओं का किया सम्मान / Shivpuri News




